देवरिया में ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता आयोजित:खिलाड़ियों ने पंचिंग, ब्लॉकिंग, किकिंग और आत्मरक्षा के करतब दिखाए

Oct 18, 2026 - 18:58
0
देवरिया में ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता आयोजित:खिलाड़ियों ने पंचिंग, ब्लॉकिंग, किकिंग और आत्मरक्षा के करतब दिखाए
देवरिया के युग निर्माण शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों ने पंचिंग, ब्लॉकिंग, किकिंग और आत्मरक्षा के करतब दिखाए। प्रतियोगिता में विवेक पटेल ने ब्लू वन से रेड बेल्ट, दिव्या चौरसिया ने ब्लू टू से ब्लू वन, अमन प्रजापति ने ग्रीन टू से ग्रीन वन, सुहेल चौहान ने येलो से ग्रीन, कार्तिक चौरसिया ने व्हाइट से येलो और वेदिका यादव ने ग्रीन वन से ब्लू बेल्ट श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संघ के सचिव गिरीश सिंह ने बच्चों को आपात स्थिति में आत्मरक्षा के गुर सिखाए। विजेताओं को संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कनोडिया, प्रबंधिका संगीता पांडेय और प्रधानाचार्य कमलेश सेन ने मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User