देवरिया में तीन ज्वेलरी दुकानों के ताले तोड़कर चोरी:चोर एक दुकान से अलमारी ले गए, डेढ़ किलो चांदी और 20 ग्राम सोना गायब
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआ पाटन बाजार में शुक्रवार देर रात चोरों ने तीन ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के शटर के ताले तोड़कर आभूषण और नकदी चुरा ली। एक दुकान से चोर पूरी अलमारी ही उठाकर ले गए। तीसरी दुकान में चोरी करते समय लोगों को आहट लग गई, जिसके बाद चोर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस को सूचना दी गई। सोनरिया गांव निवासी सुखदेव वर्मा की अंकुर ज्वेलर्स और राहुल वर्मा की दुकान में चोरी हुई। राहुल वर्मा के अनुसार, अलमारी में करीब डेढ़ किलो चांदी, 20 ग्राम सोने के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद रखे थे। अलमारी अभी तक नहीं मिली है। एक ही बाजार में लगातार तीन दुकानों में चोरी से दुकानदारों में चिंता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बाबूपट्टी गांव निवासी दुकानदार की पियूष ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। आसपास के लोगों को आवाज सुनाई दी चोर इस दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आसपास के लोगों को आवाज सुनाई दी। लोगों ने शोर मचाया तो चोर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)