कौशांबी में करंट लगने से अधेड़ की मौत:विजिलेंस टीम पर आरोप, तार निकालने गया था, मौत के बाद टीम मौके से भाागी
कौशांबी के अझुवा कस्बे में शनिवार सुबह करंट लगने से 52 साल के इंद्राज की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम पर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे एक सफेद बोलेरो से विजिलेंस टीम के कुछ लोग मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि टीम के आने के बाद इंद्राज बिजली का तार निकालने गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद टीम मौके से भाग निकली। हाईवे पर रॉन्ग साइड से तेज गति में जाती सफेद बोलेरो का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे विजिलेंस टीम की गाड़ी बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि परिजन युवक की मौत करंट लगने से बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)