देवरिया में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:बाजार से पैदल घर लौट रहे थे, हाजी मार्केट के सामने हुआ हादसा
देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के हाजी मार्केट के सामने रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की सूचना पर पुलिस बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र के शंकर पटखौली गांव निवासी नगीना प्रसाद (72) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह रविवार सुबह करीब 7 बजे किसी काम से बघौचघाट बाजार आए थे। काम पूरा करने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाजी मार्केट के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल बुजुर्ग को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारकर चालक फरार, पुलिस कर रही जांच नगीना प्रसाद की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)