हाफिज अब्दुल्लाह ने किया कुरान का हिफ्ज़ पूरा:12 साल की उम्र में हाफिज बने अब्दुल्लाह, कुरान पाक के 30 पारे किए याद
अलीगढ़ में 12 वर्षीय हाफिज अब्दुल्लाह ने अल्लाह के फजलो-करम से कुरान पाक के 30 पारों का हिफ्ज मुकम्मल कर लिया है। उन्होंने मदरसा अरबिया तामीर-ए-मिल्लत, अलीगढ़ में रहकर मेहनत और लगन से कुरान पाक को अपने सीने में महफूज किया। इस उपलब्धि पर मदरसे के असातिजा ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और सनद (प्रमाणपत्र) भेंट की। इस खुशी के मौके पर रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने तोहफे देकर उनका हौसला बढ़ाया। हाफिज अब्दुल्लाह के वालिद इकबाल अहमद ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए फख्र और खुशी की बात है। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह ताला अब्दुल्लाह को दीन का सच्चा खादिम बनाए और उनके इल्म में बरकत अता फरमाए। हाफिज अब्दुल्लाह की इस उपलब्धि पर परिजनों और अहले इलाके ने उन्हें दिली मुबारकबाद दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)