देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत:पति के घर लौटने पर फंदे से लटकी मिली, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

Oct 12, 2026 - 23:33
0
देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत:पति के घर लौटने पर फंदे से लटकी मिली, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
देवरिया के चौबरिया पट्टी गांव में सोमवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पति उसे मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सुमन कुमारी, पत्नी भोला प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7 बजे भोला प्रसाद घर से बाहर गया था। रात करीब 8 बजे लौटने पर उसने सुमन को कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद वह उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देखें, 2 तस्वीरें… सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User