लखीमपुर खीरी में बीआईएस का ज्वेलर्स की दुकान पर छापा:टीम जांच के लिए ढाई ग्राम सोना अपने साथ ले गई, कई दुकानें बंद हुईं

Oct 12, 2026 - 23:33
0
लखीमपुर खीरी में बीआईएस का ज्वेलर्स की दुकान पर छापा:टीम जांच के लिए ढाई ग्राम सोना अपने साथ ले गई, कई दुकानें बंद हुईं
लखीमपुर खीरी के नौगवां में सोमवार शाम बीआईएस टीम ने एक ज्वेलर्स की दुकान पर छापा मारा। टीम जांच के लिए दुकान से ढाई ग्राम सोना ले गई। इस कार्रवाई से सराफा कारोबारियों में हलचल मच गई और कई दुकानें बंद हुईं। कंधरहिया निवासी आशीष कुमार की नौगवां में सोने-चांदी की दुकान है। लखनऊ से बीआईएस के आठ सदस्य दुकान पर पहुंचे। टीम ने आभूषणों की जांच कर ढाई ग्राम सोना जांच के लिए लिया। वे आधे घंटे तक दुकान पर रहे। छापे की खबर फैलते ही आसपास की कई ज्वेलरी दुकानों के शटर गिर गए, जिससे बाजार में गहमागहमी रही। स्थानीय लोगों ने दुकान पर घटिया गुणवत्ता का सोना बेचने का आरोप लगाया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है, वह इसकी जांच कराएंगे। बीआईएस की कार्रवाई की वजह और जांच के नतीजों पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User