देवरिया सांसद शशांक मणि बने संसदीय समिति के अध्यक्ष:लेबर, टेक्सटाइल और स्किल डेवलपमेंट कमेटी की मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी
देवरिया सदर सांसद शशांक मणि को संसदीय स्थायी समिति में लेबर, टेक्सटाइल और स्किल डेवलपमेंट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार शाम को यह जानकारी मिलने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी देखी गई। सांसद शशांक मणि ने अपनी नियुक्ति को जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि इस नई जिम्मेदारी के जरिए वे संबंधित क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर अच्छे से काम करने की कोशिश करेंगे। सांसद के अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी उनकी नियुक्ति पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक जयप्रकाश निषाद, दीपक मिश्रा शाका, सभाकुंवर कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह और जिला मीडिया संयोजक प्रभाकर तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सांसद के अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई। उन्होंने इसे जिले के लिए एक अहम जिम्मेदारी बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)