क्षत्रिय समाज में नियुक्ति:हर्षदीप प्रताप सिंह बने बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन के विस्तार पर जोर

Oct 03, 2026 - 18:11
0
क्षत्रिय समाज में नियुक्ति:हर्षदीप प्रताप सिंह बने बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन के विस्तार पर जोर
भारतीय क्षत्रिय समाज ने अपने संगठन को जनपद स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से खजुरहर स्टेट (अयोध्या) के कुंवर हर्षदीप प्रताप सिंह को बीकापुर ब्लॉक का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. एमपी सिंह ने 3 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र जारी किया है। जिसमें संगठन के प्रति हर्षदीप की निरंतर निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने हर्षदीप प्रताप सिंह पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे अयोध्या में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ क्षत्रिय समाज के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों के समाधान में अपना उत्कृष्ट योगदान देंगे। इस मनोनयन के बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने कुंवर हर्षदीप प्रताप सिंह को हार्दिक बधाई दी। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके कुशल नेतृत्व में बीकापुर क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को एक नई गति और ऊर्जा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User