मऊ में मौसम बदलने से बढ़े मरीज:जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़, एक हजार से अधिक ने कराया रजिस्ट्रेशन
मऊ जिले में मौसम के लगातार बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण जिला अस्पताल समेत कई निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही काफी भीड़ रही। दोपहर दो बजे तक एक हजार से ज्यादा मरीजों ने ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें ज्यादातर लोग सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवाएं और बचाव के तरीके बताए। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्टाफ को ड्यूटी पर समय से रहने और इलाज में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने और तबीयत खराब होने पर तुरंत सलाह लेने को कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)