धौलाना में स्वर्ण समाज ने UGC रोलबैक की मांग की:पुलिस अलर्ट, प्रशासन ने घर लौटने की अपील की

Sep 27, 2026 - 14:14
0
धौलाना में स्वर्ण समाज ने UGC रोलबैक की मांग की:पुलिस अलर्ट, प्रशासन ने घर लौटने की अपील की
हापुड़ के धौलाना तहसील में रविवार को स्वर्ण समाज के लोगों ने UGC नियम वापस लेने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कई गांवों से लोग तहसील परिसर पहुंचे और नारे लगाए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। कई थानों की पुलिस पहुंची, सुरक्षा बढ़ाई गई। अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था। बिना अनुमति नहीं होगा धरना प्रशासन ने साफ किया कि धौलाना तहसील परिसर में प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। बिना इजाजत सार्वजनिक जगह पर इकट्ठा होना ठीक नहीं, अधिकारियों ने बताया। इसके बावजूद लोगों ने अपनी मांग को लेकर नारेबाजी जारी रखी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति से घर लौटने की अपील की। पुलिस ने संयम बरतने को कहा। अधिकारियों ने साफ किया कि कानून-व्यवस्था पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। स्थिति को देखते हुए तहसील परिसर के आसपास पुलिस तैनात रही। अधिकारी लगातार नजर रखे थे और लोगों को समझाकर वापस भेजने की कोशिश की। थाना प्रभारी अवनीश ने बताया कि धरने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि नियम के आधार पर धरना प्रदर्शन किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User