औरैया के अजीतमल में खेत में मिला बुजुर्ग का शव:शनिवार से थे लापता, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

Sep 27, 2026 - 14:14
0
औरैया के अजीतमल में खेत में मिला बुजुर्ग का शव:शनिवार से थे लापता, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
औरैया के अजीतमल इलाके के राऊपुर गांव में रविवार को हड़कंप मच गया। यहां एक 60 साल के बुजुर्ग का शव उनके ही खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गांव के किशन स्वरूप पुत्र माता दीन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि किशन स्वरूप शनिवार को शौच के लिए घर से निकले थे, पर वापस नहीं लौटे। पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा रविवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों को उनका शव खेत में मिला। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नायब तहसीलदार अशोक कुमार और कोतवाली प्रभारी विनोद राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी विनोद राजपूत ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User