धौरहरा के अधिवक्ताओं ने एसडीएम के ट्रांसफर की मांग की:न्यायालय और प्रशासनिक कार्यों में रुचि न लेने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Oct 15, 2026 - 15:55
0
धौरहरा के अधिवक्ताओं ने एसडीएम के ट्रांसफर की मांग की:न्यायालय और प्रशासनिक कार्यों में रुचि न लेने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील के अधिवक्ता संघ ने बुधवार, 15 अक्टूबर को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें मौजूदा उपजिलाधिकारी (SDM) के ट्रांसफर और उनकी जगह नए अधिकारी की नियुक्ति की मांग की गई है। सुनवाई में उचित मौका नहीं मिलने का आरोप अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम न्यायालयीन और प्रशासनिक कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे अधिवक्ताओं के साथ ही वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई मामलों में सुनवाई के दौरान उचित अवसर नहीं मिलने से वाद खारिज हो रहे हैं। 1 अक्टूबर को भी दिया था ज्ञापन अधिवक्ताओं के मुताबिक, जनसुनवाई के दौरान मिलने वाले प्रार्थनापत्रों का भी समय पर निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इन समस्याओं को लेकर अधिवक्ता संघ ने 1 अक्टूबर को भी डीएम को ज्ञापन सौंपा था। कार्रवाई नहीं होने पर 15 अक्टूबर को दोबारा ज्ञापन दिया गया। संघ ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर मौजूदा एसडीएम का ट्रांसफर करने और नए अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User