प्रतापगढ़ में 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 गिरफ्तार:अनुमानित कीमत 10 लाख, कार भी बरामद

Oct 15, 2026 - 15:55
0
प्रतापगढ़ में 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 गिरफ्तार:अनुमानित कीमत 10 लाख, कार भी बरामद
प्रतापगढ़ में फतनपुर पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। उन्होंने 40.64 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आज पुलिस ने गुरुवार दोपहर 2:30 बजे खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 390 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है। यह गिरफ्तारी बसिरहा गांव से आगे कैलीडीह की तरफ जाने वाली सड़क पर हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जौनपुर निवासी नीलेश यादव, प्रतापगढ़ निवासी अखिलेश कुमार और मनीष यादव के रूप में हुई है। पुलिस तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User