दहेज के लिए महिला को पीटा, घर से निकाला:विवाह के दौरान भी हुआ था विवाद, पति ने गले से छीना सोने का हार, 4 पर FIR

Oct 03, 2026 - 07:29
0
दहेज के लिए महिला को पीटा, घर से निकाला:विवाह के दौरान भी हुआ था विवाद, पति ने गले से छीना सोने का हार, 4 पर FIR
शाहजहांपुर में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। 12 फरवरी 2026 को उसकी शादी लखीमपुर के आकाश सोनी से हो रही थी। शादी के दौरान पति ने ज्यादा दहेज मांगा और मना करने पर पुलिस बुलानी पड़ी। समझौते के बाद शादी हुई, पर बाद में कम दहेज के ताने दिए जाने लगे। पीड़िता ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के विवाद को बेइज्जती मानकर उसे परेशान करने लगे। 12 जुलाई को उसे पथरी का दर्द उठा, पर ससुराल वालों ने इलाज नहीं कराया और घर का काम कराते रहे। जब पीड़िता के भाई उसे लेने आने वाले थे, पति ने उसे मायके में कुछ भी बताने से मना किया। 12 अगस्त को भाई के आने से पहले आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पति ने गले से सोने का हार छीना और भाई को भी धमकी दी। महिला थाने में पुलिस ने शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User