दहेज के लिए विवाहिता को पीटने का आरोप:पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Oct 13, 2026 - 14:07
0
दहेज के लिए विवाहिता को पीटने का आरोप:पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति एक युवती से घंटों फोन पर बात करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। अब पति एक अक्टूबर को उसी युवती को लेकर फरार हो गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक अमहटा गांव निवासी आसू पुत्री जगमोहन के मुताबिक, उसकी शादी 26 अप्रैल 2026 को बाराबंकी जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के पूरे गुमान सिंह कोलवा निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार अपाची मोटरसाइकिल, 51 हजार रुपये नकद, जेवरात और फर्नीचर समेत अन्य सामान दिया था। आरोप है कि शादी के एक-दो महीने बाद ही ससुराल के लोग कम दहेज लाने का ताना देने लगे। पति, ससुर, सास और देवर उस पर सोने की चेन, सास की अंगूठी और मायके से भैंस लाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता का आरोप है कि 15 जून को पति के दूसरी युवती से फोन पर बात करने का विरोध करने पर पति, ससुर, सास और देवर ने मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद वह अपने पिता के साथ मायके चली आई और तभी से वहीं रह रही है। विवाहिता के मुताबिक, एक अक्टूबर को उसका पति दूसरी युवती को लेकर फरार हो गया। इस संबंध में हैदरगंज थाने में केस दर्ज करने की बात ही अपने शिकायती पत्र में बताया है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पति प्रदीप कुमार, ससुर रामनाथ, सास भानुमति और देवर संदीप कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं के केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User