दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट:प्रतापगढ़ में सिर फोड़ा, पति समेत छह पर केस

Oct 03, 2026 - 09:05
0
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट:प्रतापगढ़ में सिर फोड़ा, पति समेत छह पर केस
प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली इलाके के असुढ़ी गांव की शबाना ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शबाना ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2022 में सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अरबाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति अरबाज के साथ केसर, रुखसार, आयशा और सारिवा ने उसके साथ मारपीट की। दहेज उत्पीड़न और जुड़ी धाराओं में मुकदमा इस मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके पहुंची और परिवार को पूरी घटना बताई। पुलिस ने पति अरबाज समेत छह आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक ज्योति सविता को दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User