कानपुर में भोजपुरी समाज की बैठक:गांधी-शास्त्री जयंती पर छठ पूजा की तैयारियों पर भी बनी रणनीति

Oct 03, 2026 - 09:05
0
कानपुर में भोजपुरी समाज की बैठक:गांधी-शास्त्री जयंती पर छठ पूजा की तैयारियों पर भी बनी रणनीति
कानपुर में भोजपुरी समाज कानपुर नगर की ओर से डॉ. एसके सिंह चौराहा, विकास नगर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में भोजपुरी समाज के अध्यक्ष राजीव सिंह, महामंत्री एसडी चौधरी, उपाध्यक्ष पंडित रंगनाथ त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री संजय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य धनंजय नारायण सिंह, अब्दुल सलाम जाफरी और सुनील मिश्रा समेत समाज के सदस्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने गांधी और शास्त्री के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान आगामी छठ पूजा को लेकर विशेष प्रतिनिधिमंडल गठित करने का निर्णय लिया गया। प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर छठ घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और महिलाओं के अर्घ्य देने के दौरान घाट की सीढ़ियों पर आवश्यक इंतजाम कराने की मांग करेगा। समाज का कहना है कि इससे प्रवासी भोजपुरी समाज के लोग छठ पर्व श्रद्धा और सुविधापूर्वक मना सकेंगे। अंत में अध्यक्ष राजीव सिंह ने सभी का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User