दहेज उत्पीड़न मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज:शाहजहांपुर में ससुराल वालों पर 10 लाख नकद, सोने की चेन और कार मांगने का आरोप

Oct 14, 2026 - 07:58
0
दहेज उत्पीड़न मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज:शाहजहांपुर में ससुराल वालों पर 10 लाख नकद, सोने की चेन और कार मांगने का आरोप
शाहजहांपुर - निगोही थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज में 10 लाख रुपये नकद, सोने की चेन और कार मांगने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, निगोही क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी गुड्डू ने अपनी पुत्री सुषमा उर्फ अर्चना की शादी 5 मई 2025 को कलान थाना क्षेत्र के नौगवां मुबारकपुर निवासी ललित कुमार चौधरी उर्फ गोल्डी के साथ की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा 11 लाख रुपये नकद, कार और अन्य घरेलू सामान भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये नकद, सोने की चेन और चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 18 अगस्त 2026 को विवाहिता को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का प्रयास किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर पिता अपनी पुत्री को मायके ले आए। इसके बाद विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।गुड्डू के अनुसार, उन्होंने 31 अगस्त 2026 को निगोही थाने में शिकायत दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बाद में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने 12 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं 3 और 4 के तहत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक मोनिका चौधरी को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User