मिशन शक्ति से यातायात जागरूकता:बर्रा पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए यातायात संचालन के तरीके
कानपुर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की पहल पर बर्रा बाईपास चौराहे पर एनसीसी कैडेट्स ने यातायात व्यवस्था संभाली। बर्रा थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम और संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान के सहयोग से कर्मयोगी विद्यालय के कैडेट्स ने यातायात संचालन में सहभागिता की। बर्रा थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह ने कैडेट्स को यातायात संचालन के नियमों और आवश्यकता पड़ने पर यातायात व्यवस्थित करने के तरीकों की जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम की प्रभारी उपनिरीक्षक स्मृति वर्मा, उपनिरीक्षक सुनीता यादव और उपनिरीक्षक शोभा सिंह ने भी यातायात संचालन में सहयोग किया। इसके बाद सभी एनसीसी कैडेट्स को बर्रा थाने ले जाया गया। यहां थाना प्रभारी ने उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाने के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)