दहेज विवाद में खूनी संघर्ष, 29 लोगों पर FIR:अमरोहा में 24 सितंबर को हुई थी मारपीट, पुलिस ने जांच तेज की
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन में बीती 24 सितंबर को दहेज विवाद को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हल्का दरोगा सुनील कुमार शर्मा की तहरीर पर गांव में मारपीट करने, दहशत फैलाने और गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। साथ ही दोनों पक्षों के 29 लोगों को नामजद किया है। साथ ही मामले की जांच तेज कर दी है। दरअसल यह पूरा मामला अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन का है। जहां नौगावां सादात थाना क्षेत्र के अव्वलपुर निवासी सुमित कुमार के मुताबिक, उसकी बहन बबिता की शादी मार्च 2024 में अहरौला तेजवन निवासी आनंद कुमार से हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर बबिता को प्रताड़ित करता था। 24 सितंबर को मायके पहुंची बबिता ने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद सुमित अपने परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। आरोप है कि शिकायत करने पर ससुराल पक्ष और गांव के कुछ लोगों ने मायके वालों को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों, फावड़े के हत्थे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।हमले में सुनपुरा निवासी कुंवरपाल और अव्वलपुर निवासी महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बचाया गया। विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर भी जमकर पत्थरबाजी होने की बात सामने आई है। हालांकि घटना के बाद सुमित की तहरीर पर आनंद कुमार, भोलू सिंह, संतोष देवी समेत 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लेकिन अब पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर आनन्द कुमार, भोलू सिंह, सन्तोष, आशीष, राहुल, निशी, मनोज कुमार, अनुज कुमार, विजय सिंह, इरशाद अली, राशिद, महेश, संजीव, सुधीर, सुमित, पुरुषोत्तम, छत्रपाल, अमीचन्द,सुरेश सिंह, विरेन्द्र, नरेन्द्र, रामप्रकाश, टिंकू उर्फ समरपाल, योगेश, सचिन, मिथलेश, चन्द्रप्रभा, सुमन, बबीता पत्नी आनन्द के नाम शामिल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)