ढिल्लो के लिए भूपेंद्र ने झोंकी ताकत:मुरादाबाद-बरेली शिक्षक एमएलसी सीट से प्रत्याशी हैं कैबिनेट मंत्री के समधी

Oct 15, 2026 - 21:23
0
ढिल्लो के लिए भूपेंद्र ने झोंकी ताकत:मुरादाबाद-बरेली शिक्षक एमएलसी सीट से प्रत्याशी हैं कैबिनेट मंत्री के समधी
मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद-बरेली शिक्षक एमएलसी सीट से भाजपा के प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अमरोहा के रहने वाले हरि सिंह ढिल्लो कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के समधी हैं। उनके समर्थन में भूपेंद्र ने गुरुवार को शहर के कई स्कूल-कॉलेजों में टीचर्स को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में भी कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शिक्षकों के समूह को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की मांग की। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश आज निरंतर विकास और सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देखिए ये 2 तस्वीरें मुरादाबाद के कई दूसरे शिक्षण संस्थानों में भी भूपेंद्र चौधरी ने कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User