धम्म दशमी पर सम्राट अशोक की शोभायात्रा:सिद्धार्थनगर में निकलेगा शांति जुलूस, जीवन दर्शन पर होगी विचार गोष्ठी

Oct 19, 2026 - 15:52
0
धम्म दशमी पर सम्राट अशोक की शोभायात्रा:सिद्धार्थनगर में निकलेगा शांति जुलूस, जीवन दर्शन पर होगी विचार गोष्ठी
सिद्धार्थनगर के समी तहसील मुख्यालय पर भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में प्रियदर्शी महान सम्राट अशोक विजय धम्म दशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर, मंगलवार को विश्व शांति जुलूस और सम्राट अशोक की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सम्राट अशोक के जीवन पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी भारतीय बौद्ध महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष (संस्कार विभाग) केदारनाथ आजाद ने दी। उन्होंने सभी धम्म बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User