ललितपुर में खेत की रखवाली करने गए युवक की मौत:रात 8 बजे घर से गया, 3 घंटे बाद पेड़ पर लटका मिला शव
ललितपुर में रविवार रात 11 बजे एक किसान का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने सोमवार दोपहर 1 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। जखौरा थाना क्षेत्र के तिलहरी गांव के रहने वाले 24 साल का सत्येंद्र पुत्र कप्तान सिंह रविवार रात 8 बजे खेत पर मूंगफली की रखवाली करने गया था। उसके चाचा खेत पर पहुंचे तो सत्येंद्र का शव चिरोल के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों को खुदकुशी की वजह पता नहीं चल पाई है। मृतक के चाचा ने बताया कि सत्येंद्र खेती करता था। वह एक भाई-बहन में सबसे बड़ा था। उसके डेढ़ साल का बेटा और 3 साल की बेटी है। जखौरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)