दशहरा पर गूंजेगी इको फ्रेंडली आतिशबाजी:35 फीट के रावण और 30 फीट के मेघनाद का होगा दहन, विजय जुलूस भी निकलेगा
बदायूं में दशहरा पर गांधी ग्राउंड में रावण दहन के बाद आतिशबाजी का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। मंगलवार शाम 6.30 बजे यहां 35 फीट ऊंचे रावण और 30 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। पुतला दहन के बाद बड़ौदरा से मंगवाई गई इको फ्रेंडली आतिशबाजी करीब एक घंटे तक चलेगी। आतिशबाजी इस बार दशहरा उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी। दशहरा आयोजन की शुरुआत शहर में विजय जुलूस के साथ होगी। निर्धारित मार्गों से होता हुआ जुलूस गांधी ग्राउंड पहुंचेगा। यहां श्रीराम और रावण के युद्ध की लीला का मंचन किया जाएगा। इसके बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। पुतला दहन के बाद आतिशबाजी का सिलसिला शुरू होगा, जो करीब एक घंटे तक चलेगा। सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी रहेगी तैनात गांधी ग्राउंड में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्था संभालने के लिए छह थानों की पुलिस के साथ पीएसी तैनात रहेगी। आग से बचाव के लिए फायर टेंडर भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। शाम को चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद दशहरा आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शाम को लावेला चौक से गांधी ग्राउंड जाने वाली सड़क पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इससे आयोजन स्थल के आसपास भीड़ और यातायात को नियंत्रित किया जा सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)