धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरे की जमीन बेची, पुलिस ने पकड़ा

Oct 11, 2026 - 14:55
0
धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरे की जमीन बेची, पुलिस ने पकड़ा
प्रतापगढ़ के उमरी कोटिला गांव में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैनामा कराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने रविवार दोपहर करीब एक बजे इस मामले का खुलासा किया। शिकायतकर्ता महिला ने न्यायालय में दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2022 में कुछ लोगों ने फूलकली पत्नी लल्लू प्रसाद को अपना रिश्तेदार बताकर उमरी कोटिला गांव की एक जमीन बेचने की बात कही। 2 लाख 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। 16 दिसंबर 2022 को उपनिबंधक कार्यालय कुंडा में महिला के पक्ष में बैनामा कराया गया। फर्जी दस्तावेजों से बैनामा कराया बाद में जमीन की पैमाइश कराने पर पता चला कि बैनामा करने वाली महिला उस जमीन की असली मालिक नहीं थी। आरोपियों ने दूसरे के नाम दर्ज जमीन को अपना बताकर फर्जी दस्तावेजों से बैनामा कराया। विरोध करने पर शिकायतकर्ता महिला और उसके पति को धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। छापेमारी कर उमरी कोटिला गांव के पास से राम किशुन (65) और रोहित कुमार (29) को गिरफ्तार किया गया। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User