रोटावेटर से कटकर बच्चे की मौत, पुलिस पर आरोप:मां बोली- मेरा बच्चा चिल्लाता रहा, चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका, 30 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Oct 11, 2026 - 14:55
0
रोटावेटर से कटकर बच्चे की मौत, पुलिस पर आरोप:मां बोली- मेरा बच्चा चिल्लाता रहा, चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका, 30 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में रोटावेटर की चपेट में आने से बालक विशाल की मौत के मामले में उसकी मां ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। मां किरण सरोज का कहना है कि खेत में खेल रहे उनके बेटे के ऊपर ट्रैक्टर चालक ने रोटावेटर चढ़ा दिया। बच्चा चिल्लाता रहा, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका और मौके से भाग गया। किरण सरोज का आरोप है कि घटना के करीब 30 घंटे बाद भी चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि परिवार की सुनवाई नहीं हो रही और उन्हें प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई और आरोपी को बचाने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ये था पूरा मामला शनिवार सुबह खेत की जुताई के दौरान 8 साल का बच्चा रोटावेटर में फंस गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। एक हाथ का पंजा और पैर भी कट गया। बच्चा खेलते-खेलते खेत पहुंचा था। वह रोटावेटर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बच्चे का शव निकालकर खेत में छोड़कर भाग गया। करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। बेटे का शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए। गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। परिजनों ने कहा- जब तक आरोपी की गिरफ्तारी, मुआवजे और घर देने का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सीओ ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र की है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… रोटावेटर में फंसकर बच्चे का सिर धड़ से अलग:हाथ का पंजा, एक पैर भी कटा; जौनपुर में शव रखकर प्रदर्शन जौनपुर में शनिवार सुबह खेत की जुताई के दौरान 8 साल का बच्चा रोटावेटर में फंस गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। एक हाथ का पंजा और पैर भी कट गया। बच्चा खेलते-खेलते खेत पहुंचा था। वह रोटावेटर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बच्चे का शव निकालकर खेत में छोड़कर भाग गया। करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। बेटे का शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User