डीडीयू की शिक्षिका का सम्मान:डा. सुनीता का उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 में चयन
गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की डॉ. सुनीता का प्रतिष्ठित महिला उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 के लिए चयन किया गया है। रिफैसिमेंटो इंटरनेशनल के संपादकीय मंडल की ओर से उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट उपलब्धियों, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें उत्कृष्टता प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार महिला उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 उन प्रेरणादायक महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने शिक्षा, शोध, सामाजिक सेवा, नेतृत्व, उद्यमिता समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज के विकास और सकारात्मक बदलाव में योगदान दिया है। डॉ. सुनीता के चयन को विश्वविद्यालय परिवार और उनके क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए गौरव का विषय बताया गया है। आयोजकों ने कहा कि यह सम्मान उनकी उपलब्धियों को पहचान देने के साथ अन्य महिलाओं को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करेगा। डॉ. सुनीता के चयन से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)