हाथरस में में कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत:नाती को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे, चालक फरार; पुलिस ने वाहन जब्त किया
हाथरस जंक्शन कोतवाली के नगला तजना गांव के पास गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। नगला तजना निवासी 50 वर्षीय मुकेश पुत्र बाबूलाल अपने नाती को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। पुलिस चालक की तलाश के साथ ही हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने मुकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में भी मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। मुकेश गांव में ही खेती-बाड़ी करते थे। उनके परिवार में तीन संतान हैं। ग्रामीण की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)