डीएम-एसपी ने बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील:रुद्रपुर के कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण कर परखी भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाएं
देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर शनिवार को दिन में 12 बजे कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया और खाने की गुणवत्ता जांची। अधिकारियों ने स्कूल में पढ़ाई-लिखाई, शिक्षकों की हाजिरी, साफ-सफाई और बच्चों को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने मिड-डे मील बनाने और परोसने में साफ-सफाई का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पढ़ाई की व्यवस्था देखी और शिक्षकों की हाजिरी के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना सबसे जरूरी है। इसके लिए शिक्षकों को नियमित रूप से स्कूल आने और समय पर क्लास चलाने को कहा गया। अधिकारियों ने स्कूल परिसर और क्लासरूम में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल को साफ रखा जाए और बच्चों को पढ़ने के लिए सुरक्षित माहौल मिले। इस दौरान डीएफओ और उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)