कार से 61 ग्राम स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:पीलीभीत में निघासन से स्मैक लाकर बेचते थे आरोपी; ब्रेजा कार, 7,900 रुपए और दो मोबाइल मिले

Oct 10, 2026 - 15:43
0
कार से 61 ग्राम स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:पीलीभीत में निघासन से स्मैक लाकर बेचते थे आरोपी; ब्रेजा कार, 7,900 रुपए और दो मोबाइल मिले
पीलीभीत के हजारा थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 61 ग्राम स्मैक, एक ब्रेजा कार, 7,900 रुपए और दो स्मार्टफोन बरामद हुए हैं। उनका एक साथी पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस 9 अक्टूबर की रात इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कार में स्मैक लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने भुरजनिया तिराहे के पास घेराबंदी कर सिद्धनगर की ओर से आ रही ब्रेजा कार को रोक लिया। तलाशी में स्मैक और अन्य सामान मिला। पुलिस ने गुरदेव सिंह उर्फ बब्बू (19) और सतनाम सिंह (30) को गिरफ्तार कर लिया। सतनाम का भाई गुरनाम सिंह उर्फ काका मौके से भाग गया। निघासन से लाकर बेचते थे स्मैक पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे निघासन से स्मैक खरीदकर लाते थे और उसे बेचकर पैसे कमाते थे। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि इस मामले में हजारा थाने में मुकदमा संख्या 90/2026 दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29 के तहत केस दर्ज किया गया है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया। फरार आरोपी गुरनाम सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User