जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने का विरोध:राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, मूल नाम यथावत रखने की मांग

Oct 10, 2026 - 14:35
0
जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने का विरोध:राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, मूल नाम यथावत रखने की मांग
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' करने के उत्तर प्रदेश कैबिनेट के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। औरैया के वकील और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल पाण्डेय ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन शनिवार दोपहर 12 बजे सादर एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एयरपोर्ट का मूल नाम बनाए रखने की मांग की है। पाण्डेय ने ज्ञापन में बताया कि 9 अक्टूबर 2026 को कैबिनेट ने यह प्रस्ताव पारित किया था। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। उनके अनुसार, एयरपोर्ट जनता के टैक्स से बना राष्ट्रीय संसाधन है, इसलिए किसी जीवित राजनेता के नाम पर इसका नाम रखना गलत है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहचान है। इसका नाम स्थानीय इतिहास या क्षेत्रीय पहचान पर आधारित होना चाहिए। लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट का उदाहरण देते हुए, ज्ञापन में जीवित राजनेताओं के नाम पर सरकारी संपत्तियों का नामकरण रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी करने की भी मांग की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User