डीएम-एसपी ने ज्ञानपुर जिला जेल का किया औचक निरीक्षण:बंदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया; सुरक्षा, स्वच्छता के निर्देश दिए

Sep 26, 2026 - 18:10
0
डीएम-एसपी ने ज्ञानपुर जिला जेल का किया औचक निरीक्षण:बंदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया; सुरक्षा, स्वच्छता के निर्देश दिए
भदोही में जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शनिवार शाम 4:30 बजे ज्ञानपुर जिला जेल का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में बंद कैदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।अधिकारियों ने पुरुष, महिला और किशोर बैरकों का जायजा लिया। उन्होंने रसोई घर, खाद्यान स्टोर और जेल परिसर में चल रही डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया। डीएम और एसपी ने पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने मुलाकाती रजिस्टर भी चेक किया। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि बंदियों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सभी सुविधाएं समय पर दी जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User