डीएम का अल्टीमेटम, दीपावली से पहले सुधारें सड़कें:स्ट्रीट लाइट और सफाई पर भी दिया जोर, अस्पताल-स्कूल जाने वाले रास्ते पहले सुधरेंगे

Oct 02, 2026 - 21:03
0
डीएम का अल्टीमेटम, दीपावली से पहले सुधारें सड़कें:स्ट्रीट लाइट और सफाई पर भी दिया जोर, अस्पताल-स्कूल जाने वाले रास्ते पहले सुधरेंगे
कानपुर की बदहाल सड़कों को दीपावली से पहले दुरुस्त करने और प्रमुख मार्गों को रोशनी से जगमग करने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, केडीए, यूपीसीडा और एनएचएआई के अधिकारियों समेत ठेकेदारों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ठेकेदारों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण और मरम्मत में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। दीपावली से पहले शहर की सड़कें होंगी दुरुस्त बैठक में नगर निगम को दीपावली से पहले प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि रात के समय प्रमुख सड़कें पर्याप्त रोशनी से जगमग होनी चाहिए। इसके साथ ही शहर में कूड़ा उठान और निस्तारण व्यवस्था को भी प्रभावी बनाए रखने के लिए कहा गया। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि अस्पतालों और स्कूलों को जोड़ने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि मरीजों, विद्यार्थियों और आम लोगों को राहत मिल सके। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की भी हुई समीक्षा बैठक में जलभराव और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई शहर की कई प्रमुख सड़कों की स्थिति पर चर्चा की गई। इनमें सर्वोदय नगर का खादी ग्रामोद्योग क्षेत्र, पोस्टमार्टम हाउस से नरेंद्र मोहन सेतु, पनकी प्लांट, शताब्दी नगर रोड, पनकी रामगंगा एनक्लेव, गोपाला टावर्स से नमक फैक्ट्री चौराहा, गोविंद नगर विद्युत कॉलोनी और बर्रा साउथ सिटी से बनपुरवा पुल मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा भौंती-सचेंडी मार्ग, पनकी तिराहा साइट-1, मोतीझील, गुरु गोबिंद सिंह द्वार, बर्रा-2, बर्रा-8 पुल से पहले देवकी टॉकीज के आसपास के क्षेत्र, अस्पताल रोड, मॉल रोड, कालपी रोड, जरीब चौकी, फजलगंज और संतनगर समेत अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक, सीडीओ अभिनव जे. जैन, यूपीसीडा की एसीईओ दीक्षा जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और ठेकेदार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User