सिंधौली के स्कूल में भाषण, पोस्टर प्रतियोगिताएं:मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
सिंधौली के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में भाषण, पोस्टर और सामान्य ज्ञान (क्विज़) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिलहर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सलोना कुशवाहा ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रतियोगिताओं के परिणामों के अनुसार, भाषण प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में राधा और शिवानी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आयुष सिंह प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक सलोना कुशवाहा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बाजी मारने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)