सहारनपुर में संजीव विश्वकर्मा का स्वागत समारोह:धीमान समाज ने भाजपा को 2027 चुनाव में समर्थन का ऐलान किया

Oct 15, 2026 - 18:04
0
सहारनपुर में संजीव विश्वकर्मा का स्वागत समारोह:धीमान समाज ने भाजपा को 2027 चुनाव में समर्थन का ऐलान किया
सहारनपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजीव धीमान के स्वागत में गुरुवार शाम चार बजे धीमान कल्याण महासभा की ओर से समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने भाजपा हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने पिछड़े समाज को जो सम्मान दिया है, उसका जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करके दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि धीमान समाज इस सम्मान से उत्साहित है और आगामी चुनाव में पार्टी के साथ खड़ा रहेगा। पुल खुमरान स्थित भगत सिंह चौक के निकट धीमान कल्याण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह धीमान के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजीव धीमान का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. केपी सिंह धीमान ने किया। इस दौरान समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव धीमान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज को मिले इस सम्मान के बाद धीमान समाज का भी दायित्व बनता है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ दे। समाज के लोगों को एकजुट होकर पार्टी के समर्थन में खड़ा होना चाहिए, ताकि सम्मान देने वाली पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया जा सके। धीमान कल्याण महासभा के अध्यक्ष केपी सैनी और भाजपा कार्यसमिति के ओबीसी मोर्चा सदस्य अधिवक्ता बोधराज धीमान ने भी भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज को राजनीतिक स्तर पर सम्मान और प्रतिनिधित्व मिलने से समाज के लोगों में उत्साह है। संजीव धीमान को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने से समाज को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। कार्यक्रम में डिप्टी मेयर मयंक गर्ग, अमित धीमान, प्रवेश शर्मा, बृजमोहन धीमान, अशोक धीमान, मांगेराम धीमान, विजेंद्र धीमान, प्रमोद धीमान, अरुण धीमान, पंकज धीमान, संजय वर्मा, सीमांत धीमान, हरपाल सिंह, बलबीर सिंह, अजय धीमान और अनिल धीमान सहित बड़ी संख्या में धीमान समाज के लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में संजीव धीमान को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई गई और समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User