डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों का वेतन रोका:जौनपुर में आईजीआरएस बैठक में खराब प्रदर्शन पर जवाब मांगा

Oct 10, 2026 - 18:43
0
डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों का वेतन रोका:जौनपुर में आईजीआरएस बैठक में खराब प्रदर्शन पर जवाब मांगा
जौनपुर में डीएम सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में शनिवार शाम 5 से 6 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बिजली विभाग के कामों से असंतुष्ट होकर अधिकारियों के वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। डीएम ने विभागवार शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की। सबसे ज्यादा असंतुष्ट फीडबैक बिजली विभाग के मिले, जिस पर अधिकारियों का वेतन रोकने और उनसे जवाब मांगने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग में भी बड़ी संख्या में असंतुष्ट फीडबैक पाए गए, जिस पर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया। डीएम ने सभी विभागों को काम में सुधार लाने और शिकायतों के निपटारे में लापरवाही न बरतने को कहा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और तय समय में निपटारे, साथ ही शिकायतकर्ता की संतुष्टि का ध्यान रखने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User