डीएम ने चकबंदी अधिकारियों को लगाई फटकार:5 साल से ज्यादा पुराने मामले 2 महीने में निपटाने के निर्देश, कारण बताओ नोटिस जारी
जौनपुर में सोमवार शाम 6 से 7:30 बजे तक डीएम सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में डीएम ने लंबित मामलों और अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मामलों को निपटाने के निर्देश दिए। डीएम ने पांच साल से ज्यादा पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाने के लिए अगले दो महीने का समय दिया। उन्होंने लालपुर में भूचित्र इकट्ठा करने के भी निर्देश दिए। मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को अदालतों का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया। बैठक में मामलों के निपटारे में धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई और सभी चकबंदी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने चालू माह में धारा-52 के तहत लक्षित गांवों और पुराने गांवों में कब्जा बदलने की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चकबंदी से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा हो और सभी अधिकारी गंभीरता से काम करें। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शैलेश कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)