कानपुर में मां दुर्गा देवी मंदिर घाटमपुर में भंडारा हुआ:जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा
कानपुर के घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा देवी मोड़ स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर में ‘नौ देवी, नौ दिन, नौ भंडारा’ अभियान के तहत भंडारे का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने मां भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। संत अखंडानंद महाराज का मिला सान्निध्य कार्यक्रम में संत अखंडानंद महाराज का सान्निध्य रहा। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संतों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सेवा और सद्भाव का संदेश जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने आयोजन में शामिल संतों, वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने मां दुर्गा देवी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ‘नौ देवी, नौ दिन, नौ भंडारा’ अभियान के तहत नवरात्र में श्रद्धालुओं को भक्ति और सेवा से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)