डीएम ने चंद्रिका देवी धाम का निरीक्षण किया, कमियां मिलीं:बोले- व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, डीएम ने कहा 4 दिन बाद फिर आएंगे

Oct 08, 2026 - 17:41
0
डीएम ने चंद्रिका देवी धाम का निरीक्षण किया, कमियां मिलीं:बोले- व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, डीएम ने कहा 4 दिन बाद फिर आएंगे
प्रतापगढ़ डीएम अभिषेक पाण्डेय ने गुरुवार शाम 4:30 करीब माँ चंद्रिका देवी धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं, साफ-सफाई, बिजली, पानी और शौचालयों समेत व्यवस्थाएं देखीं। कमियां मिलने पर डीएम ने अधिकारियों और ग्राम प्रधान को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि धाम की व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर हरिमंगल सिंह एडवोकेट की दानपेटी पर सवाल उठे। ग्राम प्रधान ने बताया कि कोई कमेटी नहीं बनी है और पैसों के इस्तेमाल की जानकारी नहीं है। डीएम ने तहसीलदार सदर को हरिमंगल सिंह को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगने को कहा। डीएम ने मंदिर परिसर में टूटे टीनशेड (10 अक्टूबर तक अनुमानित खर्च), खराब हाईमास्ट लाइट और जर्जर बिजली के तारों (चार दिन में दुरुस्त) को ठीक कराने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बने सगरा तालाब की टूटी बाउंड्रीवाल को क्षेत्र पंचायत योजना में शामिल कर तुरंत बनवाने को कहा गया। दशहरा से पहले सगरा का रंग-रोगन मनरेगा से कराने और मंदिर में साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम चार दिन बाद फिर धाम का निरीक्षण करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User