एसएसबी जवान अखिलेश तिवारी का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा:भारत-नेपाल बॉर्डर पर गई जान, प्रयागराज में भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

Oct 08, 2026 - 17:41
0
एसएसबी जवान अखिलेश तिवारी का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा:भारत-नेपाल बॉर्डर पर गई जान, प्रयागराज में भारी संख्या में लोग रहे मौजूद
प्रयागराज के मांडा क्षेत्र स्थित नहवाई गांव में एसएसबी जवान अखिलेश तिवारी का पार्थिव शरीर पहुंचा। जवान के निधन की खबर से गांव में गम का माहौल है। अखिलेश तिवारी 40 वर्ष के थे और उनका एक 14 साल का बेटा है। वह भारत-नेपाल बॉर्डर पर सेवा दे रहे थे। मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद आज उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव नहवाई लाया गया। गांव में चकबंदी न होने के कारण घर तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। इस वजह से पार्थिव शरीर को निवास स्थान तक पहुंचाने में काफी परेशानी हुई। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन इकट्ठा हो गए। सभी ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कमलेश तिवारी, राकेश तिवारी, आशुतोष तिवारी, टिंकू लाल साहब चौबे, उमेश चौबे समेत नहवाई गांव के सभी लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User