डीएम ने जाति प्रमाण पत्र मामलों में की सुनवाई:मऊ में दोबारा जांच के निर्देश, तहसीलदारों से मांगी रिपोर्ट
डीएम आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज सोमवार को 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कास्ट स्क्रूटनी कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र जारी किए जाने अथवा निरस्त किए जाने से संबंधित पांच प्रकरणों की सुनवाई की गई। बैठक में तहसील मोहम्मदाबाद गोहना के पिंटू गोंड पुत्र अनिरुद्ध गोंड, तहसील सदर के लल्लन सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह और अजीत सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह, तहसील मधुबन की किरण पुत्री स्वामीनाथ गोंड और ग्राम जवाहिरपुर के दिनेश चंद्र दिनकर से संबंधित शिकायतें समिति के समक्ष प्रस्तुत की गईं। शिकायतकर्ताओं और संबंधित पक्षों का सुना पक्ष सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सभी शिकायतकर्ताओं से उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों एवं अभिलेखों की विस्तार से जानकारी ली। जिन व्यक्तियों के विरुद्ध शिकायतें प्रस्तुत की गई थीं, उनका पक्ष भी गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित पक्षों की ओर से प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों पर भी समिति ने चर्चा की। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं और संबंधित पक्षों द्वारा प्रस्तुत सभी अभिलेखों एवं साक्ष्यों का पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पांचों प्रकरणों की निष्पक्ष और नियमानुसार पुनः जांच कराई जाएगी। पुराने और नए शासनादेशों के आधार पर जांच के निर्देश डीएम ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की जांच पुराने एवं नवीन शासनादेशों के साथ-साथ माननीय उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए संबंधित निर्णयों के आलोक में की जाए। उन्होंने यथाशीघ्र स्पष्ट एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारी और तहसीलदार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)