डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण:हाथरस में साफ-सफाई,ऑनलाइन पर्चा और ई-सुश्रुत प्रक्रिया को लेकर निर्देश
हाथरस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने आज सोमवार को सुबह 8:30 बजे बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण किया। इससे अस्पताल में खलबली मच गई। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था जांची। पर्चा काउंटर पर रोज 1100-1200 पर्चे बनने की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मरीजों के लिए घर बैठे ऑनलाइन पर्चा बनवाने की व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आभा आईडी जनरेट होने के बाद ऑनलाइन आवेदन संभव है।
जिलाधिकारी ने बाल रोग विशेषज्ञ, दंत विभाग, वरिष्ठ परामर्शदाता, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, आयुष्मान भारत कक्ष, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी, सिटी स्कैन कक्ष सहित महिला अस्पताल की सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी मरीजों की संख्या पूछी और अल्ट्रासाउंड जांच की लंबित पेंडेंसी जल्द खत्म करने को कहा।
आयुष्मान कार्ड को लेकर दिए निर्देश ई-सुश्रुत प्रक्रिया को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने के निर्देश दिए गए, जिससे ऑनलाइन पंजीकरण, अपॉइंटमेंट और मेडिकल रिपोर्ट डिजिटल हो सकें। जिलाधिकारी ने मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की नई सूची बनाने और अस्पताल में साफ-सफाई बेहतर करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)