गाजीपुर नाम बदलने पर जोर:गांधीपुरम या गांधीपुरी करने की मांग, तीन दिन में दूसरी बार संगठनों ने एडीएम को सौंपा पत्रक

Sep 28, 2026 - 13:01
0
गाजीपुर नाम बदलने पर जोर:गांधीपुरम या गांधीपुरी करने की मांग, तीन दिन में दूसरी बार संगठनों ने एडीएम को सौंपा पत्रक
गाजीपुर में जिले का नाम बदलने की मांग तीन दिन में दूसरी बार उठी है। सोमवार की सुबह 11 बजे अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और पूर्वांचल छात्र सेना ने जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एडीएम वेद सिंह चौहान को पत्रक सौंपकर 'गांधीपुरम' या 'गांधीपुरी' करने की मांग की। इससे पहले 25 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने भी जिले का नाम बदलने की मांग की थी। विहिप ने 'गाधिपुरी' या 'महर्षि विश्वामित्र नगर' नाम की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। संगठन ने नाम बदलने से पहले प्राचीन ग्रंथों व इतिहास विशेषज्ञों की राय लेने को कहा। सोमवार को अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा ने ऐतिहासिक संदर्भों का जिक्र कर मुख्यमंत्री से कार्रवाई मांगी। 2021 में सदर विधायक संगीता बलवंत ने 'गाधिपुरी' और बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने 'गाधिपुर' नाम की मांग उठाई थी। उन्होंने राजा गाधि और महर्षि विश्वामित्र से जुड़े इतिहास का हवाला दिया। ‘गांधीपुरम’ या ‘गांधीपुरी’ नाम की मांग इस तरह अब एक बार फिर नाम परिवर्तन का मुद्दा चर्चा में है। खास बात यह है कि 25 सितंबर को विहिप ने ‘गाधिपुरी’ या ‘महर्षि विश्वामित्र नगर’ का प्रस्ताव रखा और महज तीन दिन बाद सोमवार को तीन संगठनों ने ‘गांधीपुरम’ या ‘गांधीपुरी’ नाम की मांग रख दी। अलग-अलग संगठनों की ओर से अलग नाम प्रस्तावित किए जाने से जिले के नामकरण का मुद्दा एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में आ गया है। इस दौरान राजकुमार सिंह, मिट्ठू पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, निमेष पाण्डेय, अन्नू पाण्डेय अन्य सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User