डीएम ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक जताया:स्टॉफ और अभिभावकों से बातचीत की, महिला स्टॉफ ने कहा- स्कूल में जल्द पढ़ाई शुरू हो

Oct 03, 2026 - 20:58
0
डीएम ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक जताया:स्टॉफ और अभिभावकों से बातचीत की, महिला स्टॉफ ने कहा- स्कूल में जल्द पढ़ाई शुरू हो
सुल्तानपुर के शिक्षक दंपती हत्याकांड के छटवें दिन डीएम इंद्रजीत सिंह कादीपुर कुंभी डडिया गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। शनिवार 4:45 बजे मृतक प्रिंसिपल मुकेश सिंह के भाई से मिलकर डीएम उन्हें शोक संवेदना प्रकट किया। डीएम ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। डीएम यहां पर करीब 45 मिनट रुके। यहां पहुंचकर सबसे पहले डीएम ने मृतक मुकेश सिंह के बुज़ुर्ग परिजनों से मुलाक़ात किया। इसके बाद उन्होंने एक हाल में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावको से बातचीत किया। अभिभावकों ने जल्दी खोलने की बात रखते हुए बच्चों की सुरक्षा की मांग रखी है। वहीं डीएम ने विद्यालय के सभी महिला पुरुष स्टॉफ महिला से मुलाकात किया और उनसे मामले की जानकारी किया। अंत में मृतक के बेटे से एकांत में ले जाकर बात किया। उधर डीएम से बातचीत के बाद स्कूल की महिला स्टॉफ और छात्राओं में भारी आक्रोश देखा गया। मीडिया से बातचीत के दौरान सबने प्रशासन से निष्पक्ष और तेज कार्रवाई की मांग की है। स्कूल स्टॉफ ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई है। स्टॉफ का कहना है कि इस घटना के बाद से बच्चे और ग्रामीण बहुत डरे हुए हैं। उन्होंने स्कूल जाने वाले बच्चों और परिवार के बाकी सदस्यों के लिए उचित सुरक्षा की मांग की है। स्टॉफ का का कहना है कि घटना को 5-6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैसी ही सख्त कार्रवाई की जाए जैसी जघन्य वारदात उन्होंने अंजाम दी है। छात्राओं ने चिंता जताई कि बोर्ड परीक्षाएं (फरवरी) नजदीक हैं, लेकिन डर के माहौल और विद्यालय बंद होने या सही संचालन न होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच में तेजी लाई जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा दी जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User