कल्याणी नदी में डूबने से दो लड़कों की मौत:तेज बहाव में बहने की आशंका; एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन
बाराबंकी में घुंघटेर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर गांव में कल्याणी नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों शनिवार शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे। शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। शनिवार रात 8 बजे ग्रामीणों ने नदी से दोनों के शव बरामद किए। अस्थायी पुल पर तेज बह रहा था पानी परिजनों के अनुसार राज (13) पुत्र मिथलेश और अमित (14) पुत्र अखिलेश आरके अकादमी स्कूल, बिनवापुर-बजगाहनी में पढ़ते थे। दोनों शुक्रवार शाम घर से निकलकर कल्याणी नदी पार बड़े भाई के घर गए थे। गांव के सामने नदी पर बने अस्थायी पुल (डोंगा) के ऊपर से एक फीट से अधिक पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा था। आशंका है कि इसी दौरान दोनों किशोर तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गए। देर रात नदी से मिले दोनों के शव रात तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण नदी के आसपास तलाश करते रहे। काफी खोजबीन के बाद पहले राज का शव नदी से बरामद हुआ। करीब एक घंटे बाद रात 8 बजे अमित का शव भी मिल गया। डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों किशोरों को घुंघटेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। राज का एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन परिजनों ने बताया शुक्रवार को राज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। राज के छोटे भाई का नाम कार्तिक है, जबकि अमित के छोटे भाई का नाम शिवा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)