छात्राओं ने फूलों से बनाई 108 मीटर की भव्य रंगोली:गाजियाबाद नगर निगम सेवा संकल्प अभियान के तहत कर रहा कार्यक्रमों का आयोजन

Oct 03, 2026 - 20:58
0
छात्राओं ने फूलों से बनाई 108 मीटर की भव्य रंगोली:गाजियाबाद नगर निगम सेवा संकल्प अभियान के तहत कर रहा कार्यक्रमों का आयोजन
गाजियाबाद नगर निगम सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। महापौर सुनीता दयाल व नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अलग अलग जनजागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम मुख्यालय परिसर में प्राकृतिक फूलों से 108 मीटर की भव्य रंगोली तैयार की गई। अलग अलग प्रकार के फूलों से बनाई रंगोली प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित इस विशाल रंगोली के माध्यम से स्वच्छता एवं स्वच्छ शहर के प्रति नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया गया। रंगोली को आकर्षक एवं रचनात्मक स्वरूप प्रदान करते हुए स्वच्छता से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। नगर निगम मुख्यालय परिसर में तैयार की गई इस विशाल रंगोली ने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया। प्राकृतिक फूलों के माध्यम से तैयार की गई रंगोली ने स्वच्छता संदेश को रचनात्मकता के साथ जोड़ते हुए जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम प्रस्तुत किया। अलग अलग कार्यक्रम किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छ एवं सुंदर गाजियाबाद के निर्माण के लिए अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। 108 मीटर लंबी यह भव्य पुष्प रंगोली भी स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक रचनात्मक पहल रही। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार तथा अपर नगर आयुक्त रेनू मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिनके द्वारा नगर निगम बालिका विद्यालय चंद्रपुरी की छात्राओं द्वारा बनाई गई भव्य रंगोली का अवलोकन किया गया। जहां छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया गया। मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य अंतिमा चौधरी व अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User