डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया:बच्चों से पहाड़े और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे, मिड-डे मील भी परखा

Oct 17, 2026 - 17:28
0
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया:बच्चों से पहाड़े और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे, मिड-डे मील भी परखा
हापुड़ में जिलाधिकारी कविता मीना ने शनिवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा के स्तर और स्कूल में मौजूद सुविधाओं को जांचा। डीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई के बारे में बात की। उन्होंने बच्चों से पहाड़े, हिंदी वर्णमाला और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने और रोज स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया। कविता मीना ने मिड-डे मील की क्वालिटी भी देखी। उन्होंने रसोईघर में साफ-सफाई का जायजा लिया। प्रधानाध्यापक को स्कूल परिसर साफ रखने, शौचालयों की नियमित सफाई कराने और पीने के पानी की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य का मजबूत आधार है। शिक्षकों को ईमानदारी से बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि शिक्षा के स्तर और स्कूल की व्यवस्थाओं में कोई लापरवाही नहीं चलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User