डीएम से वार्ता के बाद बलिया बंद का प्रोग्राम स्थगित:छात्रवृत्ति, टैबलेट-मोबाइल और कर्जमाफी पर मिला कार्रवाई का भरोसा
बलिया में गुरुवार दोपहर करीब 1:40 बजे डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने छात्र नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से अपने कार्यालय में बातचीत की। इसके बाद छात्र नेता मांगों पर कार्रवाई के भरोसे से संतुष्ट हुए। उन्होंने 9 अक्टूबर को प्रस्तावित बलिया बंद का ऐलान स्थगित कर दिया। 5 अक्टूबर को किया था प्रदर्शन डीएम ने बताया कि छात्र नेताओं और छात्र-छात्राओं ने 5 अक्टूबर को छात्रवृत्ति, टैबलेट, मोबाइल और किसानों की कर्जमाफी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। इसी दौरान 9 अक्टूबर को बलिया बंद का ऐलान किया गया था। कर्जमाफी और छात्रवृत्ति पर शासन को भेजी जानकारी डीएम ने बताया कि किसानों की कर्जमाफी समेत अन्य मांगों से शासन को अवगत करा दिया गया है। छात्रवृत्ति को लेकर विद्यालयों के प्राचार्यों को समय से फॉर्म जमा कराने और जरूरी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। नवंबर से मिलेगा टैबलेट-मोबाइल पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू ने बताया कि बैठक में किसान और छात्रवृत्ति के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। डीएम ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर प्रमुख सचिव से बातचीत हो चुकी है और सरकार स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। टैबलेट और मोबाइल का वितरण नवंबर के पहले सप्ताह से चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की बात कही गई है। वार्ता के बाद स्थगित किया बंद छात्र नेताओं ने कहा कि मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को दिए गए पत्रक के बाद डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था। बैठक में मिले आश्वासन के बाद 9 अक्टूबर को प्रस्तावित बलिया बंद स्थगित कर दिया गया। बैठक में छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन, पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा, मिथिलेश यादव, मोती, आदित्य, आजाद, भोला पांडेय, राकेश मोहन, रितेश पांडेय, विकेश सिंह राठौर और अभिषेक वर्मा समेत दर्जनों छात्र नेता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)