डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स की रीजनल प्रतियोगिताओं का आगाज:9 खेलों में हुए मुकाबले, 50 से ज्यादा स्कूलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
मेरठ के डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 की रीजनल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में 7 क्लस्टरों के 50 से ज्यादा डीएवी स्कूलों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, कराटे और आर्चरी के मुकाबले हुए। मार्च पास्ट के साथ हुई शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान रहे। विशिष्ट अतिथियों में अश्विन त्यागी, डीएवी स्कूल यूपी जोन-ए की क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अल्पना शर्मा, डीएवी की मैनेजर आभा गंगल, एमएलसी अश्वनी गुप्ता, डीएवी हापुड़ के प्रधानाचार्य डॉ. विनीत त्यागी और सतीश कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। गुब्बारे उड़ते ही पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। आयोजन में खेल विभाग की टीम ने संभाली जिम्मेदारी डॉ. अल्पना शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहा। प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने कहा कि डीएवी मेरठ के लिए इन प्रतियोगिताओं की मेजबानी करना गर्व की बात है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित होती है। प्रतियोगिताओं के आयोजन में खेल विभागाध्यक्ष प्रवेश डबास, वीरपाल चौहान, सोनल अरोड़ा, उर्वशी शर्मा और विद्यालय की पूरी टीम ने सहयोग किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन 4 अक्टूबर को भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)